8 जून 2014 - 19:04
ईराक़ के अलअम्बार इलाक़े में दो बम धमाके, 6 की मौत।

अल अम्बार की पुलिस नें आज कहा है कि आतंकवादियों नें अल अम्बार यूनिवर्सिटी पर हमला करके दो बम धमाके किये जिसके बाद यूनिवर्सिटी में तैनात फ़ौजियों से उनकी झड़प हो गई जिसके नतीजे में 6 लोग मारे गए और तीन अन्य लोग घायल हो गए।

ईराक़ के अलअम्बार प्रदेश में आतंकवादियों नें एक बार फिर अपना क़हर बरपाया है। अलअम्बार से नहरीन न्यूज़ एजेंसी की रिपोर्ट के अनुसार अल अम्बार की पुलिस नें आज कहा है कि आतंकवादियों नें अल अम्बार यूनिवर्सिटी पर हमला करके दो बम धमाके किये जिसके बाद यूनिवर्सिटी में तैनात फ़ौजियों से उनकी झड़प हो गई जिसके नतीजे में 6 लोग मारे गए और तीन अन्य लोग घायल हो गए। ख़बरों के अनुसार आतंकवादी संगठन दाएश नें इस हमले में एक हज़ार शिक्षकों, छात्रों और कर्मचारियों को भी किडनैप कर लिया था जबकि ईराक़ी फ़ौज नें इन किडनैप किये गए लोगों को आतंकवादियों से आज़ाद करा लिया है और इस समय ईराक़ की फ़ौज और पुलिस नें अल अम्बार यूनिवर्सिटी को पूरी तरह से अपने घेरे में ले लिया है। अल अम्बार यूनिवर्सिटी पर आतंकवादियों नें यह हमला ऐसे समय में किया है कि अल अम्बार प्रदेश में ईराक़ जागरुकता काउंसिल के प्रमुख अहमद अबू रेशा नें आतंकवादी संगठन दाएश का मुक़ाबला करने के लिये ईराक़ी फ़ौज के साथ सहयोग करने पर ज़ोर दिया है।

टैग्स